(१)
मैं सपने देखता हूँ
सुन्दर और सतरंगी
मेरे सपनों में जीवन है
नदियाँ और झरने हैं
सागर और सूरज, चाँद, तारे और नदी के किनारे हैं
हवावों में गीत, जीवन में संगीत
ऊँचा पर्वत , गहरा सागर
लहराते पेड़ , लहलहाते खेत
कभी आंसू और कभी मुस्कान
सब कुछ है !
(2)
मैं सपने देखता हूँ
सुन्दर और सतरंगी
मेरे सपनो में मैं हूँ
कुछ अपने और कुछ अनजाने हैं
राहें पथरीली, रास्ता अनजाना
पर मंजिल जानी पहचानी है
हाँ बिलकुल पहचानी है
शिखर पर मैं और मेरे साथ वही सपने
सुन्दर और सतरंगी !
राजीव सिंह

