
कितने अलग होते हैं
हकीकत से सपनें ,
सपने ,
बुने जाते हैं
सम्भावानावों के सुनहरे धागों से
हकीकत,
उलझ कर रह जाती है
अनगिनत अधूरे ख्वाबों में
सपने,
जीने की वजह
हकीकत जीने को कहते हैं
सपने दूर कहीं मन के आसमान में
हकीकत यहीं ज़मीन पर होती है
आने वाली खुशियों के ताने बने से बुने
सपने सिर्फ सुन्दर होते हैं
और हकीकत कई रंगों की
इन्द्रधनुषी या बेरंगी
निर्भर करती है
सपनों के पूरे या अधूरे रह जाने पर !
सपने इंसान बुनता है
हकीकत न जाने कहाँ से आती है
सपनों पर इन्सान का बस चलता है
हकीकत इन्सान स्वीकार करता है
इसीलिए सिर्फ सपने अपने हैं
और यही हकीकत है इन्सान की !!
राजीव सिंह
No comments:
Post a Comment